Rs 249

Category: Non-Fiction · Publisher: Clever Fox Publishing
Author: Radhika Sharma
Rs 249
Add ₹251 more for free standard delivery
500 units in stock
इंग्लिश सीखें केवल तीस घंटे में, न कि तीस दिन में!
हमें अपनी मातृभाषा से कितना ही प्यार क्यों न हो, लेकिन जब रोज़गार, समाज और दुनिया के सामने अपनी बात को रखना हो, तो इंग्लिश की महत्ता को नकारा नहीं जा सकता। अगर आपके पास बहुत सारा ज्ञान है लेकिन इंग्लिश में एक्सप्रेस नहीं कर पाते, तो आपका ज्ञान केवल आप तक सीमित रह जाता है—आप उसे 'मनी' (Money) में कन्वर्ट नहीं कर पाते।
यह पुस्तक इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है, जो विद्यार्थियों, बच्चों को बड़े स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक माता-पिता, नौकरी ढूंढने वालों, बाज़ार, स्कूल और इंटरव्यू देने वालों, सभी की मदद करेगी।
इस पुस्तक में ज़रूरी व्याकरण के नियम, आवश्यकतानुसार उच्चारण सहित हिंदी-अंग्रेजी वाक्य, और बार-बार काम आने वाले वार्तालाप (जैसे: दुकान, बाज़ार, फोन, दोस्त आदि) को शामिल किया गया है।
पुस्तक को आसान और त्रुटि-रहित बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। हमारा लक्ष्य यह है कि पाठक तीस दिन नहीं, बल्कि मात्र तीस घंटे में आवश्यक इंग्लिश फर्राटे से बोलना शुरू कर सके।
सिर्फ 30 घंटों में अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं और बिना डरे इंग्लिश बोलना शुरू करें! आज ही अपनी कॉपी ऑर्डर करें।
-
0 verified ratings
No approved reviews yet
Reviews appear after a delivered buyer submits one and admin approves it.
No questions yet. Be the first to ask!